माथे पर तिलक...गले में फूलों की माला, काशी विश्वनाथ पहुंचकर भक्ति में लीन दिखीं अक्षरा सिंह

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने हाल ही में काशी विश्वनाथ मंदिर में अपने परिवार के साथ दर्शन किए और उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में अक्षरा के माथे पर तिलक और गले में फूलों की माला नज़र आ रही है। तस्वीरों के साथ अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, "ब्रह्म मुहूर्त और महादेव।"