अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को सिनेमा जगत में उनके योगदान के लिए बर्दवान यूनिवर्सिटी मानद 'डॉक्टर ऑफ लिटरेचर' की उपाधि देगी। यह सम्मान 9-दिसंबर को यूनिवर्सिटी के 40वें दीक्षांत समारोह में दिया जाएगा। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति आरएन रवि ने इस प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है। मिथुन को पद्म भूषण और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार भी मिल चुके हैं।