पीएम मोदी नवंबर में बिहार का करेंगे दौरा, विक्रमशिला विश्वविद्यालय की रखेंगे नींव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20-नवंबर को बिहार दौरे पर जा सकते हैं। वे भागलपुर के कहलगांव में विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय की नींव रखेंगे जो लगभग 200 एकड़ में बनेगा। इसके अलावा गोरखपुर-सिलीगुड़ी, रक्सौल-हल्दिया और पटना-पूर्णिया रोड कॉरिडोर समेत कई इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की भी नींव रखी जाएगी। यह दौरा बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने के मौके पर होगा।