राहुल गांधी का नाम लिए बिना बोले पीएम मोदी- यह समझते हैं संविधान इनकी जेब में है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया टुडे के कार्यक्रम में बिना नाम लिए राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग संविधान जेब में लेकर घूमते हैं और समझते हैं कि जनता भी उनकी जेब में है। उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर रहकर भी लोकतंत्र को निजी संपत्ति मानना गलत है।