अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून का पालन ज़रूरी, पीएम मोदी के फिलीपींस दौरे से पहले भारत की दो टूक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16-17 नवंबर को फिलीपींस की यात्रा करेंगे। इससे पहले भारत ने दक्षिण चीन सागर विवाद पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि चीन और आसियान देशों के बीच प्रस्तावित आचार संहिता संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून (यूएनसीएलओएस) के अनुरूप होनी चाहिए। इसमें बातचीत से बाहर रहने वाले देशों के वैध अधिकारों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।