मोदी जी ने कहा था कि चुनावी राजनीति नहीं करना चाहता: राजीव शुक्ला
कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दावा किया है कि उन्होंने उनसे एक इंटरव्यू में कहा था कि वह चुनावी राजनीति नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा, "मोदी जी संगठन के व्यक्ति थे...उनका मानना था कि चुनावी राजनीति में नहीं आऊंगा लेकिन...उन्हें गुजरात जाना पड़ा...उसके बाद वहां से उनका जो रास्ता खुला...आज देखिए कहां पर पहुंच गए।"