मोदी जी बताए क्या आप किसान कानून दोबारा लाएंगे?: कंगना के बयान को लेकर राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के '3 कृषि कानूनों की वापसी' वाले बयान पर कहा है, "बीजेपी सांसद ने 'किसान कानून' दोबारा लाने की बात कही है।" उन्होंने कहा, "मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) सफाई दीजिए की आप इसके खिलाफ हैं या नहीं। अगर ऐसा हुआ तो पूरा 'INDIA' गठबंधन आपके खिलाफ खड़ा होगा।"