मोदी-ट्रंप अच्छे दोस्त हैं तो ऐसा क्यों होने दियाः भारतीयों के निर्वासन पर प्रियंका गांधी

अमेरिका द्वारा सैन्य विमान में निर्वासित किए गए भारतीयों को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा है, "अगर पीएम मोदी ट्रंप के इतने अच्छे दोस्त हैं तो ऐसा क्यों होने दिया गया?" उन्होंने आगे कहा, "हमारा जहाज़ क्यों नहीं जा सकता था इन भारतीयों को लेने?" भारतीयों के निर्वासन को लेकर गुरुवार को संसद में भी हंगामा हुआ।