PM मोदी ने कनाडाई PM मार्क कार्नी से की फोन पर बात, व्यापार-सुरक्षा पर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और लोगों के बीच संपर्क जैसे मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने भारत-कनाडा संबंधों में आई सकारात्मक गति को आगे बढ़ाने और रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत करने पर सहमति जताई।