'वी विल डू इट', पीएम मोदी ने सत्ता के 25 साल पूरा होने पर बताया देश का 2047 का लक्ष्य
दिल्ली में 'विकसित भारत संकल्प सभा' में पीएम मोदी ने सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष की सेवा पूरी करने पर देशवासियों का आभार जताया है। उन्होंने 'We Will Do It' का नया नारा देते हुए 2047 तक विकसित भारत, टॉप 3 अर्थव्यवस्था, ग्लोबल मैन्यूफैक्चरिंग हब, अंतरिक्ष में कदम और ओलंपिक आयोजन जैसे लक्ष्यों का संकल्प दोहराया है।