'सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम' यानी सभ्यताओं के बीच संवाद की अवधारणा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेश की थी। इसका मकसद सदस्य देशों की साझा सभ्यतागत विरासत के सहारे संवाद और सहयोग बढ़ाना है। SCO नेताओं ने बिश्केक में ऐसे संवाद पर सहमति दी थी। यह आयोजन कनेक्टिविटी और भरोसे की ज़मीन तैयार करने की एक कोशिश है।