मोदी सरकार और ध्यान भटकाने की उसकी टूलकिट दोनों की एक्सपायरी डेट खत्म हुई: कांग्रेस
संसद में जारी गतिरोध को लेकर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा है कि देश के सवाल विपक्ष के जरिए सदन में उठाए जा रहे हैं, लेकिन सत्ता पक्ष जवाब देने से बच रहा है और ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है। खेड़ा ने कहा कि मोदी सरकार और उसकी ‘टूलकिट’ दोनों की एक्सपायरी डेट खत्म हो चुकी है।