मोदी सरकार के साथ मतभेद की अटकलों पर RSS प्रमुख ने तोड़ी चुप्पी
केंद्र सरकार और आरएसएस के बीच मतभेद की अटकलों के बीच आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है, "सिर्फ इस सरकार के साथ नहीं बल्कि राज्य सरकारों के साथ भी हमारा अच्छा समन्वय है।" उन्होंने कहा, "मतभेद के कोई मुद्दे नहीं होते। हमारे यहां मतभेद के विचार कुछ हो सकते हैं लेकिन मनभेद बिल्कुल नहीं है...हमें एक-दूसरे पर विश्वास है।"