बांका में लड़की से बदसलूकी करने वाले 3 आरोपी हिरासत में लिए गए, पीड़िता से वसूले थे पैसे
बांका (बिहार) के मंदार पर्वत पर नाबालिग लड़की से छेड़खानी और बदसलूकी के आरोप में पुलिस ने 3 लड़कों को हिरासत में लिया है। आरोपियों ने पीड़िता से गाली-गलौज कर फोनपे पर ₹1500 भी जबरन ट्रांसफर करवाए थे। पुलिस ने कहा कि यह घटना 3 जुलाई 2026 की है। पीड़िता अपने 2 दोस्तों के साथ मंदार पर्वत घूमने गई थी।