माधुरी के इस गाने पर हुआ था विवाद, कोर्ट गया था मामला; दूरदर्शन और रेडियो पर हो गया था बैन
'खलनायक' का गाना 'चोली के पीछे क्या है...' सुपरहिट रहा था लेकिन इस पर काफी विवाद हुआ था। उस समय कहा गया कि गाने के बोल भद्दे और महिलाओं के खिलाफ हैं। दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो ने गाने पर बैन लगा दिया था। मामला कोर्ट में पहुंचा और कोर्ट ने कहा कि गाने में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है।