माधुरी दीक्षित ने सिर पर गिलास रखकर किया 'जमाल कुडू' डांस, वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह सिर पर कांच का गिलास रखकर 'ऐनिमल' के गाने 'जमाल कुडू' पर बॉबी देओल के सिग्नेचर स्टेप करती दिख रही हैं। बैंगनी अनारकली सूट में यह वीडियो एक दिवाली पार्टी का बताया जा रहा है। फैंस उन्हें 'ऐनिमल का महिला वर्ज़न' कह रहे हैं।