माधुरी दीक्षित ने शेयर किया हैप्पी मैरिड लाइफ का सीक्रेट फॉर्मूला
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने एक पॉडकास्ट में हैप्पी मैरिड लाइफ का सीक्रेट फॉर्मूला बताया है। उन्होंने बताया कि किसी भी रिश्ते की नींव सम्मान पर टिकी होती है इसलिए पति-पत्नी के बीच सम्मान होना बहुत ज़रूरी है। उन्होंने बताया कि रिश्ते में एक-दूसरे से खुलकर बातचीत करें और दोनों के बीच भरोसा व स्पेस दोनों चीज़ें जरूरी हैं।