मान ने कहा- दिल्ली पुलिस ने मेरे घर की औरतों के कपड़े वाले संदूक की जांच की; EC ने दिया जवाब

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में उनके सरकारी आवास (कपूरथला हाउस) पर हुई छापेमारी को लेकर कहा है, "दिल्ली पुलिस ने…पूरे घर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली...मेरे परिवार की औरतों के कपड़े वाले संदूक...तक की जांच की।" इस पर चुनाव आयोग ने कहा, "कपूरथला हाउस के हर कोने की गहन तलाशी की बात तथ्यात्मक रूप से गलत है।"