मान्यताओं के मुताबिक, भीड़-भाड़ के चलते संगम नहीं जाने वाले घर बैठे महाकुंभ का पुण्य ले सकते हैं। इसके लिए अपने आसपास की नदी में स्नान करें या घर पर गंगाजल मिलाकर नहाएं, 'गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति, नर्मदे सिंधु कावेरी जलेस्मिन् सन्निधिं कुरू' मंत्र का उच्चारण करें, 5 डुबकी लगाएं, सात्विक भोजन करें और सूर्य को अर्घ्य दें।