मोनालिसा ने फिल्म साइन करने के बाद जॉइन की ऐक्टिंग क्लास, लाखों की फीस पर जारी किया बयान
महाकुंभ में अपनी आंखों के चलते वायरल हुई मोनालिसा ने फिल्ममेकर सनोज मिश्रा की फिल्म साइन करने के बाद ऐक्टिंग सीखने के लिए क्लास जॉइन की है। सनोज ने मोनालिसा के घर जाकर अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के लिए उन्हें साइन किया। मोनालिसा ने फिल्म के लिए लाखों रुपए की फीस लेने के दावों का खंडन किया है।