उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवक ने संपत्ति विवाद के चलते कार से अपने पिता, मां और बहन को कुचल दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिता की मौके पर ही जबकि मां की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, बहन की हालत गंभीर है। आरोपी फरार है और पुलिस ने उसकी तलाश में 3 टीमें गठित की हैं।