मुनव्वर से ECL मैच के बाद फैन ने एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर पूछा सवाल, भड़क गए कॉमेडियन
एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग के एक मैच के बाद एक फैन ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी से उनकी एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर सवाल पूछा जिस पर मुनव्वर भड़क गए और इस दौरान का वीडियो वायरल हो गया है। फैन ने चिल्लाते हुए कहा, "भाई नाजिला कैसी है?" मुनव्वर ने तुरंत रिऐक्ट किया और गुस्साते हुए कहा, "इधर आ, तुझे बताता हूं।"