मुफ्त IPL टिकट के लिए लाइन में खड़े दिखे कर्नाटक के विधायकों के PA, वीडियो वायरल
मुफ्त IPL टिकट लेने के लिए लाइन में लगे कर्नाटक के विधायकों के PA का वीडियो वायरल हुआ है। वे रविवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु) में हुए RCB-CSK मैच के लिए टिकट ले रहे थे। गौरतलब है, कर्नाटक के डिप्टी-सीएम डीके शिवकुमार ने घोषणा की थी कि कर्नाटक के हर विधायक को IPL मैचों के लिए तीन टिकट मिलेंगे।