अभिनेत्री व पूर्व-सांसद मिमी चक्रवर्ती ने मर्चेंट नेवी में काम करने वाले सिद्धार्थ दत्ता से शादी कर ली है। कोलकाता स्थित मिमी के घर पर परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में दोनों की रजिस्ट्री हुई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें भी शेयर कीं लेकिन सभी तस्वीरों में सिद्धार्थ का चेहरा छिपाकर रखा और उनकी पहचान उजागर नहीं की।