एक रेडिट यूज़र के मुताबिक, मीम्स याद कर हंसने पर उसे मीटिंग से निकाल दिया गया। बकौल यूज़र, मुस्कुराने पर मैनेजर ने वजह पूछी तो उसका चेहरा देखकर उसे दूसरा मीम याद आया और वह हंसने लगा। कुछ लोगों ने कहा कि ऐसा होता रहता है जबकि एक ने लिखा, "अगर...मैनेजर के पूछने पर हंसे...तो मुसीबत खुद बुला रहे हो।"