मामला बेहद गंभीर है, इसकी जांच की जाएगी: I-PAC रेड मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस प्रशांत मिश्रा और विपुल पंचोली की बेंच ने I-PAC रेड मामले को लेकर बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने मौखिक रूप से कहा, "यह बेहद गंभीर मामला है...हम नोटिस जारी करेंगे। इसकी जांच करनी होगी।" सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि इस केस की सुनवाई के दौरान कलकत्ता हाईकोर्ट में हुए हंगामे से वह परेशान है।