inshorts

मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शॉर्ट सर्किट से उठा धुआं, मची अफरातफरी

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीएसपी प्रमुख मायावती की गुरुवार को लखनऊ स्थित BSP कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान धुआं उठने से हड़कंप मच गया। धुआं देखते ही देखते पूरे हॉल में भर गया जिसके बाद मायावती को सुरक्षा घेरे के साथ हॉल से बाहर निकाला गया। गौरतलब है कि धुआं शॉर्ट सर्किट की वजह से उठा था।