बसपा प्रमुख मायावती के परिवार में किलकारी गूंजी है और उनके भतीजे आकाश आनंद बेटी के पिता बन गए हैं। मायावती ने इसकी जानकारी X पर देते हुए लिखा, "आकाश ने अपनी बेटी को उनकी तरह ही बहुजन समाज के मिशन के प्रति समर्पित करने के लिये तैयार करने की इच्छा व्यक्त की है जिसका भरपूर स्वागत है।"