बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया। अब उनके पिता आनंद कुमार और राज्यसभा सांसद रामजी गौतम को पार्टी का नैशनल को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है। अभी आकाश पार्टी के नैशनल कोऑर्डिनेटर के पद पर थे। बकौल रिपोर्ट्स, पार्टी मीटिंग में आकाश को बुलाया गया था लेकिन वह नहीं पहुंचे।