मायावती ने भतीजे आकाश आनंद के बाद भाई आनंद को नैशनल कॉर्डिनेटर पद से हटाया, बताई वजह

बसपा अध्यक्ष मायावती ने भतीजे आकाश आनंद के बाद अपने भाई आनंद कुमार को नैशनल कोआर्डिनेटर पद से हटा दिया है। मायावती ने X पर बताया, "बीएसपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार ने पार्टी के हित के मद्देनज़र एक पद पर रहकर कार्य करने की इच्छा जताई थी...ऐसे में रणधीर बेनीवाल को नैशनल कोआर्डिनेटर की नई ज़िम्मेदारी दी गई है।"