मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बसपा से निकाला

बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाने के बाद अब पार्टी से भी निकाल दिया है। उन्होंने X पर लिखा, "उसे...परिपक्वता दिखानी थी लेकिन...आकाश ने जो अपनी लंबी-चौड़ी प्रतिक्रिया दी है वह उसके पछतावे व राजनीतिक मैच्योरिटी का नहीं बल्कि उसके ससुर के ही प्रभाव वाला ज़्यादातर स्वार्थी अहंकारी व गैर-मिशनरी काम है।"