मायावती ने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को BSP से निकाला, बताया यह कारण

बसपा प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर और पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाल दिया है। मायावती ने सिद्धार्थ के करीबी बताए जा रहे नितिन सिंह को भी पार्टी से निकाला है। मायावती ने कहा कि चेतावनी के बावजूद गुटबाज़ी व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण उनपर यह कार्रवाई हुई है।