मायावती ने यूपी में कांवड़ से जुड़े आदेश पर उठाए सवाल, पुलिस ने दी सफाई
बसपा सुप्रीमो मायावती ने मुज़फ्फरनगर (यूपी) में पुलिस के कांवड़ यात्रा मार्ग में दुकानों पर मालिकों के नाम लिखे जाने के आदेश पर कहा है, "यह गलत परंपरा है...जो सौहार्दपूर्ण वातावरण को बिगाड़ सकती है।" वहीं, मुज़फ्फरनगर पुलिस ने कहा, "दुकानदारों से अनुरोध किया गया है कि वे स्वेच्छा से अपने मालिक और काम करने वालों का नाम प्रदर्शित करें।"