मायावती परिवार में फंस गई हैं: आकाश को BSP के पदों से हटाने पर कांग्रेस नेता अजय राय

बीएसपी प्रमुख मायावती ने रविवार को अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया जिस पर यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मायावती अपने परिवार की समस्याओं में फंस गई हैं।" उन्होंने कहा, "मायावती अब अपने परिवार के कुनबे को बचाने में लगी हैं...उनका पूरा घर डिस्टर्ब हो गया है।"