मायके-ससुराल दोनों को सम्मान दिलाया, अच्छी बहू हैं और अच्छी CM बनेंगी: रेखा गुप्ता की सास

आज (गुरुवार) दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहीं रेखा गुप्ता की सास मीरा गुप्ता ने कहा है, "उन्होंने हमारे पूरे परिवार, ससुराल-मायके सबको सम्मान दिलाया है। बहुत गौरव की बात है।" उन्होंने कहा कि रेखा बहुत अच्छी बहू हैं, वह घर के सारे काम करती हैं और अब अच्छी सीएम बनकर दिल्ली के लिए अच्छा काम करेंगी।