मेरी आंख पर ईंट मारी गई, सिर के 2 टुकड़े हो सकते थे: हमले के बाद अभिषेक बनर्जी
पश्चिम बंगाल में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ हुए मारपीट के बाद उन्होंने कहा, "मेरी आंख पर ईंट मारी गई...मैंने हेलमेट पहन रखा था...नहीं तो मेरे सिर के 2 टुकड़े हो जाते।" अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद अतिरिक्त सुरक्षा बल नहीं भेजा गया और घटना को जारी रहने दिया गया।