मेरी आवाज का गलत इस्तेमाल: अजय देवगन की 'चौहान' पर जीशान अय्यूब का आरोप
अजय देवगन की आगामी फिल्म 'चौहान' के टीज़र को लेकर अभिनेता मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब ने दावा किया कि उनकी आवाज़ बिना संदर्भ बताए रिकॉर्ड कराई गई और टीज़र में गलत तरीके से इस्तेमाल की गई। उन्होंने कहा कि आपत्ति जताने के बाद निर्माताओं ने उनकी आवाज़ हटा दी। अय्यूब ने स्पष्ट किया कि उनका फिल्म से कोई संबंध नहीं है।