मेरी एक फिल्म से दंग था सेंसर बोर्ड, पूछा था- इसमें खून-खराबा नहीं है?: अनुराग कश्यप

फिल्ममेकर-ऐक्टर अनुराग कश्यप ने फिल्मों के सेंसरशिप के मुद्दे को लेकर एक पॉडकास्ट में कहा है कि जब वह अपनी एक फिल्म सेंसर कराने गए थे तब सेंसरशिप पर उनके विचार काफी बदल गए। कश्यप ने बताया कि इस दौरान सेंसर बोर्ड के मेंबर चकित होकर पूछ रहे थे कि उनकी फिल्म में कोई खून-खराबा या गाली-गलौज नहीं है।