मेरा कोई परिवार नहीं है, जाकर रमीज़-संजय से पूछिए: परिवार से नाता तोड़ने के बाद रोहिणी
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने परिवार से नाता तोड़ने के बाद कहा है कि उनका कोई परिवार नहीं है। उन्होंने कहा, "सारे सवाल जाकर तेजस्वी यादव (उनके भाई), संजय यादव और रमीज़ से पूछिए।" रोहिणी ने अपना दुख बताते हुए कहा, "रमीज़-संजय का नाम लेने पर आपको गाली दी जाएगी और चप्पल उठाकर मारा जाएगा।"