ऐक्टर राजपाल यादव ने अपने पिता नौरंग यादव के निधन के बाद इंस्टाग्राम पर उनके साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "साथियों, आज हमारी एनर्जी, हमारी शक्ति, हमारे जीवन के योद्धा, हमारे पूज्य पिताजी हम लोगों के बीच नहीं हैं लेकिन उनका आशीर्वाद और उनसे ली हुई प्रेरणा, सदैव हमारे साथ थी, है और रहेगी।"