अभिनेता अभय देओल ने अपने पिछले कुछ रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं हिंसा में विश्वास नहीं करता लेकिन मेरे पिछले कुछ रिश्तों में बहुत ज़्यादा ड्रामा हुआ है।" उन्होंने कहा, "वे भावनात्मक रूप से हिंसक भी हो गए थे।" बकौल देओल, वह किसी रिलेशनशिप में होकर दुखी रहने के बजाय सिंगल रहना पसंद करेंगे।