ऐक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने 'ब्लैक' के लिए नैशनल अवॉर्ड न मिलने पर कहा है, "इसके लिए मैंने पूरी मेहनत झोंक दी थी, तब मेरी उम्र 25-साल थी।" उन्होंने कहा, "पापा टूट गए थे और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली उदास थे...लेकिन चीज़ें जब होनी होती हैं तभी होती हैं...उस समय फैन्स ने जैसे मुझे सराहा उससे बड़ा कोई सम्मान नहीं है।"