आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने 'आई लव मोहम्मद' विवाद को लेकर कहा है, "यह पहली बार सुन रहे हैं। किसी भी धर्म का अपमान नहीं होना चाहिए।" उन्होंने कहा, "मेरे पास भी कुरान शरीफ है तो आकर गिरफ्तार कर लो। हम पैगंबर मोहम्मद...और...भगवान राम को मानते हैं। हम सभी धर्म को सम्मान देते हैं।"