मेरी बेटी किसी को खुदकुशी के लिए नहीं बोल सकती, अतुल ने फ्रस्ट्रेशन निकाला: सास
बेंगलुरु में सुसाइड करने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष की सास ने 'आज तक' से कहा है कि उनकी बेटी किसी को खुदकुशी के लिए नहीं बोल सकती। उन्होंने कहा, "अतुल ने अपना फ्रस्ट्रेशन हम पर निकाला।" गौरतलब है, अतुल ने सुसाइड नोट में बताया था, "सास ने 'अब तक सुसाइड नहीं किया, मुझे तो लगा मर गए होगे' कहा था।"