कैंसर से जूझ रहीं अभिनेत्री हिना खान ने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है कि जब उन्होंने अपने बाल शेव किए तो उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने भी बाल मुंडवाए थे। उन्होंने बताया कि रॉकी ने तभी बाल बढ़ने दिए जब उनके बाल फिर से उगने लगे थे। उन्होंने कहा, "हम साथ हंसे, रोए और...एक-दूसरे के आंसू पोछे हैं...जीवनभर करते रहेंगे।"