ऐक्ट्रेस काजोल ने 'क्या उनके बच्चे (युग और न्यासा) उनकी फिल्मों को लेकर अपनी राय देते हैं?' पूछे जाने पर कहा है, "उन्होंने हमेशा अपनी राय दी है और उनकी राय कभी नहीं बदली।" उन्होंने कहा, "वे आज भी कहते हैं हम आपको रोते नहीं देख सकते...आपको पापा (अजय देवगन) की तरह फिल्में करनी चाहिए। 'गोलमाल' जैसी फिल्में करनी चाहिए।"