ऐक्टर अक्षय कुमार ने 'एबीपी न्यूज़' को दिए इंटरव्यू में बताया है, "मेरे बच्चे फिल्मों में नहीं आना चाहते। मैं उनकी इस बात को एडमायर करता हूं।" उन्होंने कहा, "मेरा बेटा आरव फैशन डिज़ाइनर बनना चाहता है, अभी वह फैशन की पढ़ाई कर रहा है...मैं चाहता हूं कि वह फिल्मों में आए और अपने पापा का प्रोडक्शन संभाले।"