ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने भाइयों के बारे में बातचीत की है। उन्होंने कहा, "मैं घर की सबसे छोटी बेटी थी जिस कारण मैं लाडली थी। इसके चलते भाइयों को जलन होती थी और वे मुझे मारते थे।" सोनाक्षी ने कहा कि सभी भाई-बहन लड़ते हैं और इसलिए लव-कुश के साथ उनकी तकरार भी नॉर्मल थी।