कमज़ोर मार्केट सेंटिमेंट के बीच मारुति सुज़ुकी इंडिया के शेयरों में आज ज़ोरदार तेज़ी देखी गई। बीएसई पर यह शेयर 2.14% बढ़कर ₹14,290.30 पर पहुंच गया जबकि सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट रही। कंपनी ने बढ़ते लागत दबाव के कारण 22 नवंबर से अपनी चुनिंदा कारों के दाम औसतन 0.31% बढ़ाने का ऐलान किया है।