राहुल गांधी देश के हीरो, अखिलेश का सर्टिफिकेट मुझे नहीं चाहिए: स्वामी प्रसाद मौर्य
अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश का हीरो बताते हुए कहा कि इंडिया ब्लॉक में रहने के लिए उन्हें अखिलेश यादव के सर्टिफिकेट की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी बातचीत राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व से हुई है। अखिलेश ने उन्हें गठबंधन में शामिल करने से इनकार किया था।